रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: उत्तराखंड की 3 जनशताब्दी ट्रेनों के नंबर बदले

0
Train

Indian Railways | Jan Shatabdi | Train Number Change : उत्तराखंड से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। देहरादून और हरिद्वार से चलने वाली तीन जनशताब्दी ट्रेनों के नंबर बदलने जा रहे हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों के नए नंबर जारी कर दिए हैं। यह बदलाव जनवरी 2027 से लागू होगा। ऐसे में यात्रियों को नए साल में टिकट बुक करते समय ट्रेन के नए नंबर का ध्यान रखना होगा।

रेलवे की ओर से देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी का नंबर 1 जनवरी 2027 से बदल दिया जाएगा। वहीं हरिद्वार से अमृतसर और नई दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी ट्रेनों के नंबर 5 जनवरी 2027 से बदलेंगे।

देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी का मौजूदा ट्रेन नंबर 12091/12092 है। 1 जनवरी 2027 से यह ट्रेन 15315/15316 नंबर से संचालित होगी।

हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी का नंबर 12053/12054 से बदलकर 14656/14655 हो जाएगा। यह बदलाव 5 जनवरी 2027 से लागू होगा।

इसी तरह हरिद्वार-नई दिल्ली जनशताब्दी अब 12056/12055 की जगह 14356/14355 नंबर से चलेगी। इसके नए नंबर भी 5 जनवरी से प्रभावी होंगे।

रेलवे इससे पहले देहरादून-शकूरबस्ती के बीच चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा कुंभ सुपरफास्ट और उपासना एक्सप्रेस के नंबर भी बदल चुका है।

मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि ट्रेनों के नंबर बदलने से उनकी रफ्तार, ठहराव और आने-जाने के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। यात्रियों को पहले की तरह ही यात्रा की सुविधा मिलती रहेगी। हालांकि उपासना और कुंभ एक्सप्रेस के नंबर बदलने के बाद यात्रियों को सुपरफास्ट चार्ज नहीं देना पड़ रहा है…जिससे किराये में कुछ राहत मिली है।

रेलवे के इस बदलाव के बाद जनवरी 2027 से इन तीनों जनशताब्दी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग और ट्रेन की जानकारी लेते समय नए नंबरों का इस्तेमाल करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *