SC-ST छात्रों को धामी सरकार की सौगात, फ्री कोचिंग की आय सीमा अब 8 लाख

0
Free-Coaching-SC-ST-Students

Uttarakhand : Free Coaching : SC-ST Students : उत्तराखंड में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार की तैयारी का दायरा बढ़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने निःशुल्क कोचिंग योजना के तहत पारिवारिक वार्षिक आय की सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अब इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये के बजाय 8 लाख रुपये तक हो सकती है।

समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी शासनादेश में इस बदलाव की जानकारी दी गई है। पहले योजना का लाभ उन्हीं SC-ST विद्यार्थियों को मिलता था…जिनके परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं थी। अब इस सीमा को बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया गया है।

सरकार के इस फैसले से अब पहले के मुकाबले अधिक छात्र-छात्राएं निःशुल्क कोचिंग योजना से जुड़ सकेंगे। खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगारपरक प्रशिक्षण की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के SC-ST युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें रोजगार से जोड़ने में मदद करना है।

समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि योजना से जुड़ी अन्य पात्रता शर्तें, नियम और प्रतिबंध पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *