मुखानी नाबालिग गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, अपराध में इस्तेमाल होमस्टे सील

0
mukhani-minor-gangrape-case-trishul-homestay-seale

Haldwani | Minor Gang Rape | Trishul Homestay : मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस और प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब उस होमस्टे को सील कर दिया गया है…जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए त्रिशूल होमस्टे के पूरे परिसर को सील कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग को बिना पहचान पत्र का सत्यापन किए होमस्टे में कमरा उपलब्ध कराया गया था। इसी परिसर का इस्तेमाल पॉक्सो से जुड़े गंभीर अपराध को अंजाम देने के लिए किया गया।

इससे पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अपराध में इस्तेमाल किए गए ठिकाने पर भी ताला लगा दिया गया है।

होमस्टे के संचालन और वहां मिली अन्य अनियमितताओं को लेकर भी आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस ने साफ किया है कि महिला और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के साथ-साथ आरोपियों को ठिकाना या सुविधा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *