उत्तराखंड के इन 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

0
WeatherAlert_

Weather Update | Yellow Alert | Uttarakhand: मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज होने के कारण दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए आठ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।

इन आठ जिलों में अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। यहां कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव को देखते हुए पर्वतीय इलाकों में लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *