उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कहीं ABVP तो कहीं NSUI की जीत, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम; देखें पूरे प्रदेश के नतीजे

0
Uttarakhand-Election-Result

Student Union Election 2026 | Uttarakhand | College Wise Result : उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव 2026 के लिए मंगलवार 29 सितंबर को प्रदेश के अलग-अलग कॉलेजों और विश्वविद्यालय परिसरों में मतदान के बाद मतगणना हुई। देर शाम तक कई संस्थानों के परिणाम सामने आ गए। कहीं ABVP के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की तो कहीं NSUI को सफलता मिली। कई कॉलेजों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कुछ स्थानों पर मुकाबला बेहद करीबी रहा और अध्यक्ष पद का फैसला महज एक या दो वोट के अंतर से हुआ।

प्रदेशभर से सामने आए प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं।…

डीएवी कॉलेज देहरादून में ABVP के नवदीप राणा अध्यक्ष

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा निर्वाचित हुए। मतगणना के दौरान कॉलेज परिसर में विवाद की स्थिति भी बनी…लेकिन मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा।

डीबीएस पीजी कॉलेज में NSUI की जीत

देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर NSUI के अभिनव कफलिया ने जीत दर्ज की। उन्हें 643 वोट मिले….जबकि ABVP प्रत्याशी अभिषेक नेगी को 549 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद पर सौरभ विजयी रहे। सचिव पद पर देवाशीष ने जीत हासिल की।

डोईवाला में USF ने अध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में कुल 1359 मतों में से 951 छात्रों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर USF के मोहित ममगाईं ने NSUI प्रत्याशी को 48 मतों के अंतर से हराया।

अन्य प्रमुख पदों पर ABVP के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में अध्यक्ष पद का परिणाम खास रहा…क्योंकि USF पहली बार चुनाव मैदान में उतरा था।

नरेंद्रनगर में NSUI के सभी प्रमुख प्रत्याशी जीते

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में NSUI के प्रत्याशियों ने सभी पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर आयुष रावत ने ABVP के हिमांशु जोशी को 69 मतों से हराया। आयुष को 141 और हिमांशु को 72 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद पर हिमांशी भंडारी ने 179 वोट लेकर 145 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सचिव पद पर आशा ने 115 वोट लेकर 18 मतों से जीत दर्ज की।

सह सचिव पद पर अनामिका कैन्तुरा 145 वोट लेकर विजयी रहीं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर NSUI के प्रियांशु कैन्तुरा ने 120 मत लेकर ABVP प्रत्याशी आयुष बिज्लवाण को 26 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की अमृता रावत निर्विरोध चुनी गईं।

जोशीमठ में ABVP के नवल किशोर अध्यक्ष बने

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। ABVP के नवल किशोर बगाशी को 118 वोट मिले और उन्होंने 35 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद पर आयना ने 114 मत लेकर जीत हासिल की। सचिव पद पर अनिकेत और सह सचिव पद पर सिमरन निर्वाचित हुईं। कोषाध्यक्ष पद पर दिया ने 115 वोट लेकर जीत दर्ज की।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर NSUI के सुमित सिंह को 84 मत मिले। उन्होंने तीन वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

नैनीताल डीएसबी में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

नैनीताल के डीएसबी परिसर में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय भानु प्रताप चौहान ने जीत दर्ज की। उन्हें 1355 वोट मिले….जबकि ABVP प्रत्याशी शुभम कुमार को 873 मत प्राप्त हुए। भानु प्रताप ने 482 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

संयुक्त सचिव पद पर अनुष पूरी, कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत समेत अन्य पदों पर भी परिणाम घोषित किए गए। कई पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

चंपावत कैंपस में निर्दलीय भानु तड़ागी विजयी

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय भानु तड़ागी ने जीत हासिल की। उन्हें 754 वोट मिले…जबकि ABVP प्रत्याशी सागर मौनी को 218 मत प्राप्त हुए।

अध्यक्ष पद पर भानु तड़ागी ने 536 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सचिव और संयुक्त सचिव पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था।

गोपेश्वर में NSUI का दबदबा

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में अध्यक्ष पद पर NSUI के किशन सिंह निर्वाचित हुए। उन्हें 1114 वोट मिले…जबकि कपिल नेगी को 459 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद पर आदित्य नेगी, सचिव पर सोहन लाल, सह सचिव पर तनिषा, कोषाध्यक्ष पर अपेक्षा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ललित सिंह ने जीत हासिल की।

कर्णप्रयाग में NSUI के सुनील रावत अध्यक्ष बने

डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में कुल 1502 छात्र-छात्राओं में से 1201 ने मतदान किया।

अध्यक्ष पद पर NSUI के सुनील रावत ने 76 मतों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर NSUI के अंकित कुमार 65 वोटों से विजयी हुए। सचिव पद पर NSUI की सलोनी ने 60 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

सह सचिव पद ABVP के खाते में गया। यहां ABVP की निधि ने 43 वोटों से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की हिमानी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर NSUI के विशाल निर्वाचित हुए।

गंगोलीहाट में निर्दलीय हिमांशु जरमाल की जीत

शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगोलीहाट में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय हिमांशु जरमाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने 324 वोट प्राप्त किए।

ABVP के आधिकारिक प्रत्याशी सौरभ रावल को 129 वोट मिले। हिमांशु जरमाल ने ABVP से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।

देवप्रयाग में ABVP के के. आर्यन दीप विजयी

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर ABVP के के. आर्यन दीप ने निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह को 71 मतों से हराया। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

थत्यूड़ में एक वोट से तय हुआ अध्यक्ष का परिणाम

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में अध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद करीबी रहा। ABVP के आशीष नेगी को 165 वोट मिले…जबकि दीपांशु रावत को 164 मत प्राप्त हुए। इस तरह आशीष नेगी ने केवल एक वोट के अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद पर NSUI की दीपिका, सचिव पद पर सानिया धीमान और सह सचिव पद पर काजल विजयी रहीं। कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ABVP प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

रामनगर में निर्दलीय नीरज कंडारी जीते

रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नीरज कंडारी ने करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की।

लंबगांव में NSUI प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में छात्रसंघ के सभी पदों पर NSUI के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

घनसाली में NSUI ने सभी पद जीते

बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर NSUI के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर प्रियांशी तिवारी ने 62 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था।

बेरीनाग में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों ने ली शपथ

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

अध्यक्ष पद पर मनीष रौतेला, छात्रा उपाध्यक्ष पर विमला, सचिव पर मानशी, संयुक्त सचिव पर दीप्ति कार्की और कोषाध्यक्ष पद पर गीता मेहरा को शपथ दिलाई गई।

लोहाघाट में अध्यक्ष सहित कई पद ABVP के खाते में

पीजी कॉलेज लोहाघाट में अध्यक्ष सहित 10 पदों पर ABVP के प्रत्याशी निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर हिमांशु कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर आरती चौधरी, सचिव पद पर अमित चिल्कोटी, संयुक्त सचिव पद पर हिमांशी बोहरा और सांस्कृतिक सचिव पद पर निखिल राय निर्वाचित हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर स्नेहा ने 721 वोट हासिल किए और 575 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मुकेश कुमार ने 699 वोट लेकर जीत हासिल की।

लक्सर में ABVP के सौरभ कुमार अध्यक्ष निर्वाचित

राजकीय महाविद्यालय लक्सर में अध्यक्ष पद पर ABVP के सौरभ कुमार ने 84 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। अंकुश कुमार को 65 और वंदना को 12 वोट मिले।

सचिव पद पर ABVP के त्रिशू ने 87 मत लेकर जीत हासिल की। सह सचिव पद पर संजना और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ABVP की नंदिनी निर्वाचित हुईं। उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

मसूरी MPG कॉलेज में ABVP ने तीन प्रमुख पद जीते

एमपीजी कॉलेज मसूरी में अध्यक्ष पद पर ABVP के वेदांत थापली ने 185 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। NSUI के विकास सिंह को 48 और मसूरी छात्र संगठन के मनन शाही को 36 वोट मिले।

महासचिव पद पर ABVP के आशुतोष जोशी ने 160 वोट लेकर जीत हासिल की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ABVP की करिश्मा डुमोगा निर्वाचित हुईं।

उपाध्यक्ष पद पर गौरव सिंह गुसाईं, सह सचिव पद पर ईशा और कोषाध्यक्ष पद पर सलोनी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।

टिहरी गढ़वाल में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल टिहरी गढ़वाल में अध्यक्ष पद पर अजीत कुमार ने जीत हासिल की। कुल 65 मतों में अजीत कुमार को 33 वोट मिले…जबकि मानवेंद्र शाह को 31 मत प्राप्त हुए। एक वोट निरस्त हुआ। अजीत कुमार ने दो वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

छात्रसंघ चुनाव में अलग-अलग कॉलेजों में अलग परिणाम

उत्तराखंड के छात्रसंघ चुनाव में इस बार कॉलेजवार अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली। कुछ संस्थानों में ABVP के प्रत्याशियों को जीत मिली….तो कई जगह NSUI के उम्मीदवार विजयी रहे। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई प्रमुख कॉलेजों में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

कई कॉलेजों में मुकाबला बेहद नजदीकी रहा। थत्यूड़ में अध्यक्ष पद का फैसला सिर्फ एक वोट से हुआ…जबकि अगरोड़ा में दो वोटों का अंतर रहा। दूसरी ओर चंपावत कैंपस और नैनीताल डीएसबी जैसे संस्थानों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

29 सितंबर को हुए छात्रसंघ चुनाव के बाद देर शाम तक अलग-अलग कॉलेजों से परिणाम सामने आते रहे। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने परिसरों में जीत का जश्न मनाया। अब निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारी कॉलेजों में छात्रों से जुड़े मुद्दों और गतिविधियों को लेकर अपनी भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed