नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, डॉक्टर ने बताया आखिरी वक्त का पूरा घटनाक्रम

0
Nana-Patekar__

Nana Patekar Death: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित उनके घर पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया….जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की….लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों के मुताबिक नाना पाटेकर की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को तड़के करीब 4:20 से 4:30 बजे अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। मेडिकल टीम ने तुरंत उन्हें सीपीआर और कार्डियक मसाज देना शुरू किया….लेकिन करीब 45 मिनट की कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्हें सुबह करीब 5:20 से 5:30 बजे मृत घोषित किया गया।

डॉक्टर के मुताबिक नाना पाटेकर ने रात करीब 2:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। रात होने की वजह से दोस्त उस समय मैसेज नहीं देख पाया। इसके बाद नाना ने उसे फोन किया। दोस्त करीब 4 बजे उनके घर पहुंचा….तब तक अभिनेता को काफी पसीना आ रहा था और उनकी हालत बिगड़ चुकी थी।

दोस्त ने उन्हें संभालने की कोशिश की और जरूरी शुरुआती मदद दी। जब नाना पाटेकर की हालत और बिगड़ने लगी और वह बेहोश होने लगे….तो केयरटेकर को अस्पताल ले जाने के लिए भेजा गया। मेडिकल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाने की कोशिश की….लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

नाना पाटेकर की मौत के मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उस समय उनके परिवार के सदस्य मौके पर मौजूद नहीं थे और उनके साथ दोस्त तथा केयरटेकर थे।

नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म गमन से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी दमदार आवाज, संवाद बोलने का अंदाज और गंभीर किरदारों ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई।

‘सलाम बॉम्बे’, ‘परिंदा’, ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘यशवंत’, ‘अब तक छप्पन’, ‘अपहरण’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘वेलकम’, ‘राजनीति’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं काफी चर्चित रहीं। हाल के वर्षों में भी वह फिल्मों में सक्रिय रहे और ‘ओ’रोमियो’ समेत फिल्मों में नजर आए।

नाना पाटेकर के अचानक निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। करीब पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *