हरीश रावत पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस के दो नेता भिड़े, यहां यात्रा के दौरान हुई हाथापाई

0
HaridwarNews

Congress | Haridwar | Uttarakhand Politics : हरिद्वार में कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ यात्रा के दौरान पार्टी की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। रेलवे स्टेशन के पास यात्रा के दौरान कांग्रेस के दो नेताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई।

मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों नेताओं को अलग किया। घटना के बाद यात्रा के साथ-साथ पार्टी के अंदर चल रही खींचतान को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई।

बताया गया कि बुधवार को यात्रा के दौरान लालढांग क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरजीत लहरी और रुड़की क्षेत्र के कांग्रेस नेता जितेंद्र पंवार के बीच बहस शुरू हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

गुरजीत लहरी ने बताया कि विवाद की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर की गई टिप्पणी से हुई। उन्होंने जितेंद्र पंवार की टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी…जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई।

गुरजीत लहरी का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत मतभेदों को सार्वजनिक मंच पर लाने से बचना चाहिए।

वहीं इस पूरे विवाद पर दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है। घटना ऐसे समय हुई…जब कांग्रेस वोट बचाओ-देश बचाओ के संदेश के साथ यात्रा निकाल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *