हरिद्वार को मिली 3 नई रेल सेवाओं की मंजूरी, सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री जताया आभार

0
RailwayNews

Rail Connectivity | Haridwar | Uttarakhand : उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे मंत्रालय ने हरिद्वार के लिए तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं को मंजूरी दी है।

इसके तहत बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए दो नई एसी एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को भी मंजूरी दी गई है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसकी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की अहम भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इन नई रेल सेवाओं से उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के साथ व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को भी आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *