रणजी ट्रॉफी: देवेद्र बोरा ने झटके 5 विकेट, रेलवे की टीम को पहले ही दिन ऑल आउट !
Ranji Trophy: Uttarakhand vs Railways: First Day: Devendra Bora: रणजी ट्रॉफी सीजन 2026-27 की शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड का पहला मुकाबला रेलवे के साथ खेला जा रहा है। मुकाबले का पहला दिन उत्तराखंड की तेज गेंदबाज देवेंद्र बोरा और रेलवे के विवेक सिंह के नाम रहा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक रेलवे की पहली पारी 278 रनों पर ऑल आउट हो गई है। और दूसरे दिन उत्तराखंड को बल्लेबाजी के लिए उतरना होगा।
मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 23 रनों के भीतर उसके दो बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए थे। हालांकि इसके बाद मोहम्मद सैफ और विवेक के बीच हुई साझेदारी ने टीम को संभाला। इस बीच उत्तराखंड के गेंदबाज लगातार अंतराल में रेलवे के खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने रहे। रेलवे के लिए विवेक सिंह ने शानदार 112 रनों की पारी खेली तो वही उत्तराखंड के लिए देवेंद्र बोरा ने 5 विकेट झटके । रेलवे के लिए इसके अलावा मोहम्मद सैफ ने 35, तौफीक ने 33, राज चौधरी ने 25 और कुणाल यादव ने 34 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में मयंक मिश्रा ने तीन, जन्मेजय जोशी ने एक और अवनीश सुधा ने भी एक विकेट झटका।
बात देवेंद्र बोरा की करें तो जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें सीनियर टीम में जगह मिली। देवेंद्र पिछले साल भी सुर्खियों में रहे थे क्योंकि उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा था। बागेश्वर के रहने वाले देवेंद्र ने अब तक उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट में 51 विकेट लिए है।