शूटिंग के बीच मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, नैनीताल की झील और मौसम की तारीफ की

0
Janhvi-Kapoor

Janhvi Kapoor | Nainital News | Naina Devi Temple : फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर रविवार को मां नयना देवी के मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जल चढ़ाया। मंदिर दर्शन के दौरान जाह्नवी ने नैनीताल के मौसम और यहां की खूबसूरत झील की भी तारीफ की।

रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे जाह्नवी कपूर अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ नयना देवी मंदिर पहुंचीं। वह पार्किंग से नंगे पैर चलकर मंदिर परिसर में दाखिल हुईं। इसके बाद उन्होंने मां नयना देवी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान उन्होंने शिवलिंग पर भी जल अर्पित किया।

जाह्नवी कपूर के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं में उत्सुकता बढ़ गई। लोग अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए जुटने लगे। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें मंदिर के इतिहास और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।

करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहने के बाद जाह्नवी कपूर वहां से रवाना हो गईं।

मंदिर दर्शन के दौरान जाह्नवी कपूर नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित नजर आईं। उन्होंने यहां के मौसम और नैनी झील को बेहद खूबसूरत और दर्शनीय बताया। फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचीं अभिनेत्री का मंदिर में दर्शन करना भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *