राज्यसभा के लिए BJP का बड़ा फैसला, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार
BJP Candidate | Rajya Sabha Election | Uttarakhand : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से 4 अक्टूबर को उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
उत्तराखंड से मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। इस सीट के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होना है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है।
दिनेश आर्य का नाम ऐसे समय सामने आया है, जब भाजपा के भीतर इस एक सीट के लिए बड़ी संख्या में दावेदारों के नाम पर मंथन चल रहा था। प्रदेश संगठन ने संभावित नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था।
अब फोकस इस बात पर है कि दिनेश आर्य के नाम के साथ उत्तराखंड की राजनीति में पार्टी किस समीकरण को साधने की कोशिश कर रही है।