मोबाइल रिचार्ज को लेकर Good News! राघव चड्ढा बोले- मेरी मांग पर सरकार ने लिया फैसला

0
Raghav-Chadha

Voice Recharge | 30-Day Plan | TRAI Rules | Raghav Chadha : भारत में प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए रिचार्ज से जुड़ा बड़ा बदलाव सामने आया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने Telecom Consumers Protection (13th Amendment) Regulations 2026 को 22 सितंबर 2026 को अधिसूचित किया है। नए नियमों के तहत ऐसे ग्राहकों के लिए रिचार्ज विकल्प बढ़ेंगे…जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है।

30 दिन की वैधता वाला विकल्प

नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैधता वाले बंडल प्लान के अनुरूप Voice और SMS Only Special Tariff Voucher भी उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा ऐसा विकल्प भी रखा गया है…जिसे हर महीने उसी तारीख को दोबारा रिन्यू किया जा सके।

इस बदलाव का फायदा उन प्रीपेड ग्राहकों को मिल सकता है…जो लंबे समय से 28 दिन की वैधता वाले प्लान के कारण साल में 13 बार रिचार्ज करते हैं। 30 दिन के विकल्प से ऐसे ग्राहक साल में 12 बार मासिक रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि अलग-अलग कंपनियां इन नियमों के तहत अपने प्लान और कीमतें तय करेंगी।

डेटा नहीं चाहिए तो Voice और SMS वाला विकल्प

TRAI के नए प्रावधानों में Voice और SMS Only प्लान पर भी जोर दिया गया है। यानी जिन ग्राहकों को मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं है…उनके लिए डेटा के बिना कॉल और SMS वाले रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने होंगे। ऐसे प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं….जो फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉल और मैसेज के लिए करते हैं।

नियमों के मुताबिक ऐसे Voice-SMS Only वाउचर की कीमत में भी संबंधित बंडल प्लान के मुकाबले उचित कमी रखी जानी है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराना है।

राघव चड्ढा ने किया फैसले का स्वागत

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने TRAI के नए नियमों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 11 मार्च को संसद में प्रीपेड रिचार्ज की वैधता और डेटा की जरूरत नहीं रखने वाले ग्राहकों के लिए अलग विकल्प का मुद्दा उठाया था।

चड्ढा के मुताबिक कई ग्राहकों ने सीमित और कम लचीले रिचार्ज विकल्पों को लेकर अपनी चिंताएं उनके सामने रखी थीं। उन्होंने कहा कि नए नियमों से ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

कब से लागू होंगे नए नियम?

TRAI ने इन नियमों को 22 सितंबर 2026 को अधिसूचित किया है। रिपोर्टों के अनुसार नए प्रावधान आधिकारिक गजट में प्रकाशन के 30 दिन बाद प्रभावी होंगे…यानी टेलीकॉम कंपनियों को इसके अनुसार अपने प्लान उपलब्ध कराने के लिए समय मिलेगा।

इस बदलाव से खास तौर पर उन प्रीपेड ग्राहकों को अधिक विकल्प मिलेंगे…जिन्हें डेटा की जरूरत कम या बिल्कुल नहीं होती और जो केवल कॉलिंग और SMS के लिए मोबाइल कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed