मौसम विभाग का नया अपडेट, उत्तराखंड के इन 7 जिलों में बारिश; चारों धामों में कड़ाके की ठंड

0
WeatherUpdate

Uttarakhand Weather | Rain Alert | Snowfall Alert : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश के सात जिलों में आज बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम करवट ले सकता है।

इन जिलों के 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम का यह बदलाव अगले दो दिनों तक भी जारी रह सकता है। शनिवार और रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम साफ और शुष्क रह सकता है।

इसके बाद 18 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना के बीच चारों धामों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह दर्ज तापमान ने सर्दी का असर साफ दिखा दिया है।

चारों धामों का तापमान:

केदारनाथ: -8 डिग्री सेल्सियस

बदरीनाथ: -7 डिग्री सेल्सियस

गंगोत्री: -12 डिग्री सेल्सियस

यमुनोत्री: -7 डिग्री सेल्सियस

वहीं रुद्रप्रयाग में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम में ठंड और बढ़ सकती है।

फिलहाल मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है…जबकि पहाड़ी जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *