उत्तराखंड में चार दिन मौसम रहेगा खराब! बारिश और बर्फबारी को लेकर आया नया अपडेट

0
weather-update-3

Uttarakhand Weather | Rain Forecast | Snowfall Alert : उत्तराखंड में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। 23 अक्टूबर से प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम में बदलाव का यह दौर 26 अक्टूबर तक जारी रहने का अनुमान है। इससे पहाड़ों में ठंड बढ़ सकती है।

इससे पहले 21 और 22 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार से पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

23 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।

शनिवार 24 अक्टूबर को मौसम का असर पांच पर्वतीय जिलों में देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और बादल गरजने की भी संभावना जताई गई है।

25 अक्टूबर को भी इन पांच जिलों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

सोमवार 26 अक्टूबर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचे इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना है, जबकि प्रदेश के बाकी आठ जिलों में मौसम साफ और शुष्क रह सकता है।

अक्टूबर के आखिरी दिनों में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगती है। नवंबर में ठंड का असर और तेज होता है….जबकि दिसंबर से फरवरी के बीच कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ती है।

आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखनी चाहिए। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से पहले स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से रास्तों की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed