उत्तराखंड में छह वित्त सेवा अधिकारियों का प्रमोशन, ये नाम हैं शामिल

0
Promotion

Uttarakhand Finance Service | Promotion | Government Officers: उत्तराखंड शासन ने वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों को चयन वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति देने की मंजूरी दे दी है। यह पदोन्नति विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर दी गई है।

शासन के आदेश के मुताबिक पदोन्नति अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, पूजा नेगी, नीतू भंडारी, शशि सिंह, आनंद सिंह और वीरेंद्र रावत शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *