उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं पर फिर बढ़ेगा बोझ! अक्टूबर के बिल में जुड़ेंगे 18.97 करोड़ रुपये

0
UPCL-NEWS

UPCL Electricity Bill | UERC | Uttarakhand Power News: उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। जनवरी से मार्च 2026 के बीच बिजली खरीद पर यूपीसीएल को तय लागत से 342.95 करोड़ रुपये अधिक खर्च करने पड़े। इस अतिरिक्त लागत की भरपाई के लिए तीन महीनों में 323.98 करोड़ रुपये की राशि बिजली खरीद लागत समायोजन के जरिए वसूली गई।

इसके बाद भी 18.97 करोड़ रुपये की राशि की वसूली बाकी रह गई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने इस बची हुई राशि को सितंबर की बिजली खपत के आधार पर अक्टूबर में जारी होने वाले बिजली बिलों में समायोजित करने की अनुमति दी है।

ऑडिट के बाद होगी अंतिम पुष्टि

यूईआरसी ने साफ किया है कि 18.97 करोड़ रुपये की राशि का अंतिम निर्धारण अभी नहीं हुआ है। संबंधित अवधि के ऑडिटेड वाणिज्यिक आंकड़े सामने आने के बाद ट्रू-अप प्रक्रिया के दौरान वास्तविक राशि का अंतिम समायोजन किया जाएगा।

उपभोक्ताओं को पहले मिलेगी जानकारी

आयोग ने यूपीसीएल को हर महीने बिजली खरीद लागत समायोजन की जानकारी उपभोक्ताओं के सामने रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अगले महीने लगाए जाने वाले समायोजन का विवरण हर महीने की 28 तारीख तक यूपीसीएल की वेबसाइट पर उपलब्ध कराना होगा।

इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि उपभोक्ताओं को पहले से पता चल सके कि अगले महीने के बिजली बिल में किस तरह का समायोजन किया जा सकता है और वे अपने बिजली खर्च की बेहतर योजना बना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *