उत्तराखंड में सड़क हादसों पर PM मोदी, धामी और राहुल गांधी ने जताया शौक

0
bus-accident-pm-modi-cm-dhami-rahul-gandhi-condole

Uttarakhand Bus Accident | CM Dhami | PM Modi : उत्तराखंड में मंगलवार सुबह हुए कई सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। इन दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख जताया है। तीनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर, रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र और टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुए सड़क हादसों पर शोक जताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो। साथ ही हादसों से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

गूलर घाटी में हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से दुख जताया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में घायल लोगों को ऋषिकेश एम्स समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है…जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टिहरी गढ़वाल और बांसवाड़ा-मोहनखाल मार्ग पर हुए सड़क हादसों में लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। राहुल गांधी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

उत्तराखंड में एक ही दिन कई सड़क हादसों के सामने आने से शोक का माहौल है। नेताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में हिम्मत देने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *