उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित, जानें वजह

0
uksssc-Exam-postponed

Uttarakhand UKSSSC Exam | Junior Assistant Exam | Assistant Accountant Exam : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कनिष्ठ सहायक समेत कई पदों की लिखित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। आयोग ने 18 अक्टूबर को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की। अब अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथियों का इंतजार करना होगा।

आयोग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि दो अलग-अलग भर्ती विज्ञापनों के तहत होने वाली परीक्षाएं अगले आदेश तक टाल दी गई हैं। इनमें कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक के पद शामिल हैं। इसके अलावा सहायक लेखाकार और अन्य पदों के लिए प्रस्तावित लिखित परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।

अक्टूबर और नवंबर में होनी थीं परीक्षाएं

आयोग के विज्ञापन संख्या 78/2026 के तहत कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक के पदों की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित थी।

वहीं विज्ञापन संख्या 79/2026 के तहत विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार और अन्य पदों के लिए परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी। आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए दोनों परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है।

नई तारीखों के लिए वेबसाइट देखते रहें अभ्यर्थी

आयोग ने साफ किया है कि स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी। फिलहाल परीक्षा की अगली तारीख को लेकर कोई नया कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नई तिथियों और भर्ती से जुड़ी दूसरी सूचनाओं के लिए UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *