उत्तराखंड: कालाढूंगी में सुरेश भट्ट की दो जनसभाएं, जनता और कार्यकर्ताओं से की ये अपील

0
Suresh-Bhatt

Suresh Bhatt | BJP Uttarakhand | Kaladhungi News : उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के मेहरा गांव और लामाचौड़ में जनसभाएं कर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी और आगामी चुनाव में भाजपा को मजबूत करने की अपील की।

मेहरा गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सूरज उपाध्याय के आवास पर जनसभा आयोजित की गई। वहीं लामाचौड़ में प्रदेश सह-संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ चंदन किरौला के आवास पर लोगों के साथ बैठक हुई।

दोनों स्थानों पर सुरेश भट्ट ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता दे रही हैं। विभिन्न योजनाओं के जरिए लोगों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने और सरकार के विकास कार्यों की जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

जनसभाओं में सुरेश भट्ट ने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से वर्ष 2027 में भाजपा को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

इस दौरान मेहरा गांव में ग्राम प्रधान ममता रौतेला, हेम पाठक, हरीश कांडपाल, कपिल सती, पारस बेलवाल, नीरज जोशी, दिगंबर नेगी, रमनजीत सिंह, भूपेंद्र लटवाल, बिशन नेगी, हिमांशु गोस्वामी, ललित आर्य, भुवन दानी, करिश्मा उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय, शोभा गोस्वामी और अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं लामाचौड़ में प्रताप सिद्धू, नारायण चौरसिया, सतवंत सिंह, रवि कुरिया, चामू कन्याल, पंकज जोशी, लविन्दर सिंह, दलीप किरौला, नारायण किरौला, जितेंद्र मलड़ा, गिरीश बेलवाल, मंजू किरौला, भुवन पांडे, ललित किरौला, नवीन चौरसिया सहित स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed