खटीमा की बेटी ने देशभर में लहराया परचम, IGNOU में हासिल की AIR-1 रैंक, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

0
Riya

Khatima | Riya | IGNOU | President Award : उत्तराखंड के खटीमा की होनहार छात्रा रिया ने अपनी शानदार उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की परीक्षा में रिया ने ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर 10 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

रिया की इस सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। रिया दिल्ली क्लासेस खटीमा की छात्रा हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

रिया की इस उपलब्धि के सम्मान में 14 नवंबर 2026 को खटीमा में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। आयोजकों की ओर से क्षेत्र के लोगों, मित्रों, शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

समारोह के आमंत्रणकर्ता कुणाल योगी (योगेंद्र कुमार) ने कहा कि रिया ने अपनी उपलब्धि से खटीमा और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस खुशी के मौके पर सभी लोग एकजुट होकर उनका स्वागत करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

रिया की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। अब 14 नवंबर को होने वाले समारोह में उनका सम्मान कर इस उपलब्धि का उत्सव मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed