कंगना के वीडियो में ऐसा क्या जो BJP नेता पहुंचीं थाने? देहरादून पुलिस करेगी जांच

0
KanganaRanaut

देहराDehradun | Kangana Ranaut | Social Media: भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर गलत जानकारी के साथ वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने दर्ज कराई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना रनौत का राजस्थान के जोधपुर स्थित गणेश मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना करने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट और रील के जरिए प्रसारित किया जा रहा है।

आरोप है कि इस वीडियो के साथ भ्रामक कैप्शन जोड़कर इसे 29 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखने से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है।

नेहा शर्मा ने शिकायत में कहा है कि इस तरह की पोस्ट से सांसद कंगना रनौत की छवि और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही महिलाओं के सम्मान और धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है।

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट के मुताबिक, नेहा शर्मा की शिकायत पर मुकदमा अपराध संख्या 275/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर इसकी जांच डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक को सौंपी गई है।

पुलिस अब उन सोशल मीडिया अकाउंट और आईडी की जानकारी जुटा रही है, जिनसे यह वीडियो कथित तौर पर भ्रामक कैप्शन के साथ साझा किया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्ट प्रसारित करने वालों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *