2027 में तीसरी बार BJP सरकार बनाने की तैयारी, सुरेश भट्ट ने मांगा जनता का समर्थन

0
Suresh-Bhatt

Uttarakhand BJP : Suresh Bhatt : Kaladhungi : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने शिव बिहार, सेक्टर-2 में स्थानीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की।

इस दौरान सुरेश भट्ट ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और आम जनता के हितों के लिए काम किया जा रहा है।

सुरेश भट्ट ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए अभी से संगठन को मजबूत करना होगा और जनता के बीच सक्रिय रहना होगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान वह शक्ति केंद्र संयोजक विजय सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में भी शामिल हुए। यहां क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विकास से जुड़े मुद्दों और जनहित की समस्याओं पर बातचीत हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

इस मौके पर दीपक उप्रेती, योगेश पाल सिंह, दीवान सिंह देऊपा, रवि मोहन जोशी, ब्रजपाल सिंह नेगी, आशा प्रीति, माया प्रीति, नीमा बिष्ट, नारायण सिंह चौहान, संतोष बिष्ट, माया तिवारी, कांती बल्लभ भट्ट, हरीशचंद जोशी, धीरज जोशी और एससी पाठक समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *