हल्द्वानी : सौर ऊर्जा कारोबारियों की नई टीम तैयार, पंकज जोशी बने अध्यक्ष

Pankaj Joshi President, REDA Kumaon Mandal

Haldwani | SolarEnergy | Uttarakhand : रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एसोसिएशन उत्तराखंड (रेडा) की बैठक शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में रेडा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल बलूनी, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी और प्रदेश महासचिव आलोक बहुगुणा की मौजूदगी में कुमाऊं मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में पंकज जोशी (अलाइड एंटरप्राइजेज) को अध्यक्ष, राजेश जोशी (महाकाली सोलर) को उपाध्यक्ष, प्रदीप नेगी (भारत एनर्जी) को सचिव, सोबन मनराल (मनराल एसोसिएट्स) को सह सचिव और मनोज जोशी (सोलिस्टिक रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड) को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में संगठन की मजबूती, सौर ऊर्जा उद्योग के विस्तार, बेहतर सेवाओं को बढ़ावा देने, उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

रेडा के प्रदेश पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कुमाऊं क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा के विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन की एकता, पारदर्शिता और बेहतर समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।

बैठक में रेडा से जुड़े कई सदस्य और सौर ऊर्जा क्षेत्र के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी के गठन से कुमाऊं मंडल में सौर ऊर्जा कारोबारियों और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

You may have missed