नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर अचानक पलटी पर्यटकों से भरी गाड़ी, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

0
Nainital-Road-Accident

Nainital Road Accident : Tourist Vehicle : Kaladhungi News : नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर गुरुवार को कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ मंगोली के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। वाहन में सवार यात्रियों को मामूली खरोंचें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे हुआ। टेंपो ट्रैवलर नैनीताल से रामनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान घटगढ़ के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क पर पलट गई।

सूचना मिलते ही कालाढूंगी कोतवाली से पुलिस टीम 112 वाहन के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर वाहन संख्या HR 56 C 1444 सड़क पर पलटा मिला। वाहन चालक आशीष वर्मा (28) निवासी बिहार भी मौके पर मौजूद था।

हादसे के बाद यात्रियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

हालांकि हादसे में यात्रियों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। एक जानकारी में वाहन में 12 यात्री बताए गए हैं…जबकि दूसरी में 14 पर्यटकों के सवार होने की बात कही गई है। यात्रियों के निवास को लेकर भी गुजरात और गाजियाबाद का उल्लेख है। इसलिए इन विवरणों की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। फिलहाल राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *