उत्तराखंड: पत्नी की मौत के बाद घर में गर्लफ्रैंड के साथ मिला पति…गिरफ्तार

0
arrested

Gopeshwar News | Chamoli | Uttarakhand Crime : चमोली जिले के ग्वाड़ गांव में कुसमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उनके पति विक्रम लाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। इस बीच पति के घर में एक महिला के मिलने पर गांव में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को ग्वाड़ गंगलोल गांव में कुसमा देवी का शव घर में रस्सी के सहारे लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका की बहन ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।

बताया गया कि कुसमा देवी की मौत के बाद परिवार और रिश्तेदार शोक में थे। इसी दौरान बीती रात मृतका के बच्चों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी कि उनके पिता विक्रम लाल के घर में एक महिला मौजूद है।

सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने घर बंद कर पुलिस को बुलाया। तलाशी के दौरान वहां गांव के पास रहने वाली एक विधवा महिला मिली। ग्रामीण दोनों को गोपेश्वर पुलिस के पास ले गए। थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि विक्रम लाल और महिला के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

घटना के बाद गांव की महिलाओं ने गोपेश्वर थाने पहुंचकर कुसमा देवी की मौत के मामले में जल्द गिरफ्तारी की मांग की और नाराजगी जताई।

पुलिस ने विक्रम लाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल उसे शांति भंग करने के आरोप में जेल भेजा गया है। वहीं उसके साथ मिली महिला से पूछताछ के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुसमा देवी की मौत के संबंध में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *