उत्तराखंड: कुमाऊं में आज से मौसम लेगा करवट, 15-16 अक्टूबर को बारिश-बर्फबारी

0
weather-update-2

Haldwani | Kumaon Rain Alert | Uttarakhand Weather : कुमाऊं मंडल में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 और 16 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के संकेत मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगे हैं।

हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर में आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है।

पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएस नैन ने कहा कि मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से आवागमन प्रभावित होने की आशंका भी है।

ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में जाने की योजना बना रहे लोगों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों पर नजर रखनी चाहिए। यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *