साबरमती से हरिद्वार के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, दिल्ली और जयपुर जाने वालों को भी मिलेगा लाभ

देहरादून: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने साबरमती से हरिद्वार के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक संचालित की जाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 09425/09426 साबरमती–हरिद्वार–साबरमती फेस्टिवल एक्सप्रेस के दोनों ओर से कुल 14-14 फेरे चलाए जाएंगे।

ट्रेन का संचालन समय:

  • ट्रेन साबरमती रेलवे स्टेशन से हर बुधवार और शनिवार सुबह 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
  • वहीं, हरिद्वार से यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

महत्वपूर्ण ठहराव:
ट्रेन का ठहराव रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर और महेसाणा स्टेशनों पर रहेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी और अतिरिक्त भीड़ का दबाव कम होगा।

You may have missed