उत्तराखंड-UP के बीच परिसंपत्ति विवाद पर बड़ा अपडेट, धामी ने योगी से की मुलाकात

0
PushkarSinghDhamiYogiAdityanath

Uttarakhand News : CM Dhami : Yogi Adityanath : उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच लंबे समय से चले आ रहे परिसंपत्ति बंटवारे के मामलों को सुलझाने की दिशा में एक बार फिर बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लंबित मामलों पर चर्चा की। इस दौरान उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे।

बैठक में सिंचाई विभाग से जुड़े मामलों के साथ दोनों राज्यों के बीच लंबित अन्य परिसंपत्तियों के विवादों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच शेष मामलों का जल्द समाधान निकालने पर सहमति बनी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग से अब तक 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के परिसंपत्ति विवादों का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बाकी बचे मामलों को भी बातचीत के जरिए सुलझाने की प्रक्रिया जारी है।

धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के हितों को लेकर सकारात्मक सहयोग कर रहे हैं।

उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर हुआ था। राज्य गठन के करीब 26 साल बाद भी दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे से जुड़े कुछ मामले लंबित हैं।

इनमें जल विद्युत परियोजनाओं, बांधों, बैराजों, शैक्षणिक संस्थानों और देनदारियों से जुड़े विषय शामिल हैं। इन मामलों का समाधान होने से उत्तराखंड को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

धामी और योगी की इस मुलाकात को दोनों राज्यों के बीच लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि शेष मामलों को लेकर आगे क्या निर्णय लिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *