CM धामी ने छात्रों से पूछा- कैसा हो आपका उत्तराखण्ड? 2.67 लाख युवाओं ने दिए जवाब

0
CM-Dhami-2

Youth Students | Developed Uttarakhand | CM Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विषय ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ रखा गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किय….और उनके विचार, सुझाव तथा भविष्य के उत्तराखण्ड को लेकर उनकी सोच जानी।

मुख्यमंत्री ने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, सोच और उत्तराखण्ड को विकसित बनाने की प्रतिबद्धता उत्साह बढ़ाने वाली है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश की नई पीढ़ी सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बने।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता के बेहतर अवसर देना जरूरी है। ‘विकसित भारत–विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, कृषि, खेल, तकनीक और विज्ञान जैसे क्षेत्रों पर लगातार काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में देश की पांचवीं सबसे बड़ी साइंस सिटी का निर्माण किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देना है…ताकि वे देश और दुनिया में अपनी पहचान बना सकें।

उन्होंने नेतृत्व क्षमता के महत्व पर भी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लीडरशिप सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है। खेल, चिकित्सा, विज्ञान, मीडिया और उद्योग सहित हर क्षेत्र में बेहतर काम करने वाला व्यक्ति अपने क्षेत्र का नेतृत्व कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों का व्यापक समर्थन मिला है। अभियान के तहत प्रदेशभर से 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने निबंध और विचार भेजे हैं। उन्होंने कहा कि इन विचारों से पता चलता है कि उत्तराखण्ड की युवा पीढ़ी अपने राज्य के भविष्य को लेकर गंभीर और जागरूक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के सुझावों और नए विचारों को विकास की योजनाओं से जोड़कर ऐसा उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में काम किया जाएगा…जो सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित हो।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के करीब 800 छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रामपाल सिंह, दिनेश मानसेरा, उत्तम दत्ता, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को राखी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed