Weather Update: उत्तराखंड में पाले और कोहरे का येलो अलर्ट

UttarakhandWeather : Dehradun : Snowfall : FogAlert : ColdWave : HillWeather : PlainsWeather : YellowAlert : TemperatureDrop : MountainSnow : उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन कुछ जगहों पर आंशिक बादल भी छाए हुए हैं। वहीं चोटियों पर हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

केदारनाथ समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीसरे दिन भी हल्की बर्फबारी हुई…जिससे तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है। पहाड़ों में सुबह-शाम कंपकंपी बढ़ गई है और सर्दी चरम पर है।

मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा जनजीवन पर असर डाल रहा है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही धुंध और कोहरे का प्रभाव रहा…जिससे धूप भी समय पर नहीं खिली। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार के मैदानी इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिला है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों में पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। इसी कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल और चोटियों पर हिमपात की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा….

देहरादून: अधिकतम 20.8°C, न्यूनतम 8.0°C

ऊधमसिंह नगर: अधिकतम 13.2°C, न्यूनतम 8.5°C

मुक्तेश्वर: अधिकतम 13.6°C, न्यूनतम 1.4°C

नई टिहरी: अधिकतम 14.5°C, न्यूनतम 1.5°C

You may have missed