दो तहसीलदारों के तबादले,कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जारी किया आदेश
Haldwani: Transfer: Tehsildar: कुमाऊं मंडल में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए दो तहसीलदारों का पारस्परिक स्थानांतरण किया गया है। रुद्रपुर में तैनात तहसीलदार दिनेश कुटोला को नैनीताल जनपद भेजा गया है, जबकि हल्द्वानी में तैनात तहसीलदार कुलदीप पांडे का स्थानांतरण ऊधमसिंह नगर किया गया है।
बताया गया है कि दोनों अधिकारियों ने पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए आपसी सहमति के आधार पर स्थानांतरण का अनुरोध किया था। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए।
आदेश के अनुसार, यह स्थानांतरण पारस्परिक सहमति के आधार पर किया गया है। इसलिए दोनों अधिकारियों को इस स्थानांतरण के लिए यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। तबादले के बाद दोनों अधिकारियों को संबंधित जनपदों में नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।
