उत्तराखंड में एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख घोषित, जानिए कब होगा नामांकन और मतदान
Rajya Sabha Election | Uttarakhand | Election Commission : उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव होगा। इन सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है। मतदान 16 अक्टूबर को कराया जाएगा।
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी….जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।
16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना
जरूरत पड़ने पर 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर से पहले पूरी कर ली जाएगी।
नरेश बंसल का कार्यकाल होगा पूरा
उत्तराखंड की जिस राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है…उस पर वर्तमान में नरेश बंसल सांसद हैं। उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है।
नरेश बंसल नवंबर 2020 में उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। अब सीट का कार्यकाल पूरा होने के कारण चुनाव कराया जा रहा है।
उत्तराखंड में राज्यसभा की तीन सीटें
उत्तराखंड में राज्यसभा की कुल तीन सीटें हैं। राज्य की अन्य दो सीटों पर महेंद्र भट्ट और कल्पना सैनी सदस्य हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में राज्यसभा की कुल तीन सीटें हैं।
महेंद्र भट्ट अप्रैल 2024 में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले चुके हैं…जबकि कल्पना सैनी जुलाई 2022 में राज्यसभा सदस्य बनी थीं। इन दोनों सीटों का कार्यकाल क्रमशः 2030 और 2028 तक है।
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर भी चुनाव
उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर 2026 को 10 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इन सीटों के लिए भी 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इस तरह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुल 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। पश्चिम बंगाल में एक अलग राज्यसभा उपचुनाव भी इसी दिन निर्धारित है।
राज्यसभा के इन चुनावों की घोषणा के साथ ही उत्तराखंड की एक सीट को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।