2027 में भाजपा की हैट्रिक का लक्ष्य, सुरेश भट्ट ने इन इलाकों में किया संवाद

0
suresh-bhatt-kaladhungi

Suresh Bhatt | Kaladhungi News | Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के पीपलपोखरा नंबर-2 और धार बिठौरिया में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

पीपलपोखरा नंबर-2 स्थित देवी मंदिर परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सुरेश भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने और जीत की हैट्रिक हासिल करने का संकल्प दोहराया।

जनसंवाद के दौरान क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों से जुड़े विषयों पर भी बातचीत हुई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

धार बिठौरिया के तुलसी शिव पुरम में भी सुरेश भट्ट ने जनसंवाद किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों के समर्थन में जनता के बीच पहुंचने और पार्टी को मजबूत करने की अपील की।

दोनों कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, महिला मोर्चा की सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पीपलपोखरा के कार्यक्रम में प्रेम सिंह मेहरा, एम.एन. गोस्वामी, सुरेंद्र जीना, देवेंद्र मेहरा, हरगोविंद बुढलाकोटी, कृष्णा चंद्र कबड़वाल, भुवन पांडे, ललित सामंत, भुवेंद्र जोशी, जगत सिंह, बच्ची सिंह मेहरा, जगदीश सिंह खड़ायत, लक्ष्मण सिंह मनराज, संजय जोशी, दीपक मेहरा, कमल रावत, दीवान सिंह बिष्ट और हेमचंद्र पंचोलिया सहित अन्य लोग शामिल हुए।

वहीं धार बिठौरिया के कार्यक्रम में पार्षद नवीन जोशी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा आभा गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष भुवन पंत, मनोज जोशी, ललित गोस्वामी, मोहन सिंह नेगी, चंद्रशेखर पांडे, मोहन जोशी, शांति नेगी, किरण अधिकारी, माया पांडे, मंजू पांडे, दीपा जोशी और ममता जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *