नीम करौली बाबा का मिला आर्शीवाद, 21 साल की उम्र में अनुप्रिया को मिली पहचान

0
Anupriya-Nagar

Anupriya Nagar | Kainchi Dham | Hanuman Ansh : फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा निर्माता अनुप्रिया नागर इन दिनों उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में कुछ समय बिताया और बाबा नीम करौली महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उत्तराखंड की यात्रा के दौरान उन्होंने नैनीताल की खूबसूरती के साथ यहां की व्यवस्थाओं को भी करीब से देखा।

उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। इसके बाद अनुप्रिया नागर ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से मुलाकात की।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अनुप्रिया नागर उनके परिवार और साथ आए सहयोगियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर भी चर्चा बनी हुई है। युवा निर्माता अनुप्रिया नागर कम उम्र में फिल्म निर्माण से जुड़ी हैं और फिल्म को लेकर घरेलू स्तर के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।

नैनीताल और कैंची धाम की यात्रा के दौरान अनुप्रिया नागर ने आध्यात्मिक अनुभव के साथ उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और यहां की व्यवस्थाओं को भी करीब से महसूस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *