Dehradun :आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को इंडिया गठबंधन उत्तराखंड और कई सामाजिक संगठनों के आह्वान पर देहरादून के गांधी पार्क में प्रातः 11 बजे भूमिहीनों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि यह सिर्फ जमीन का मुद्दा नहीं है, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और अस्तित्व का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों की मेहनत और जीवन भर की कमाई से एक छोटा सा घर बनाया, जिन खेतों को अपने पसीने से सींचा — आज वही छत और वही खेत उनसे छीने जा रहे हैं। यह अन्याय है, और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना लोकतंत्र की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आपदा पीड़ितों और उन परिवारों का भी मुद्दा उठाया जिन्होंने देशहित में अपनी जमीनें दीं, लेकिन आज तक उन्हें वैधानिक मालिकाना हक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि वह ऐसे लोगों को स्थायी समाधान दे, न कि उन्हें असुरक्षा और भय में जीने के लिए छोड़ दे।
उन्होंने जनता से आह्वान किया कि देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित इस सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज़ बुलंद करें।
आज की यह लड़ाई जमीन से जुड़े अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई है — और इसमें हर संवेदनशील नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
जिसकी ज़मीन, उसका अधिकार — हक़ की इस लड़ाई में साथ खड़े हुए हरीश रावत














Leave a Reply