हल्द्वानी में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से झपटमारी, बाइक सवार बदमाश झुमके छीनकर फरार

ChainSnatching

Haldwani | ChainSnatching | CCTV : हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग जैसी वारदात सामने आई है। भगवानपुर इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को दो बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया…और उनके कानों के झुमके छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया…और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सुबह टहलने निकलने वाले बुजुर्ग और अन्य नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुबह के समय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि सुबह या देर शाम सुनसान स्थानों पर अकेले जाने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

You may have missed