UPCL की बड़ी लापरवाही! 3 साल तक बिल नहीं भेजा, अब कनेक्शन काटने पहुंची टीम

Haridwar Bahadrabad News : Electricity Bill Issue : UPPCL Uttarakhand : Solar Plant Consumer : Power Connection Cut : ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली को लेकर बहादराबाद क्षेत्र में उस समय सवाल खड़े हो गए…जब तीन वर्षों से बिजली बिल न मिलने के बाद निगम की टीम उपभोक्ता का कनेक्शन काटने पहुंच गई। मौके पर पहुंची टीम को तब पता चला कि संबंधित उपभोक्ता को पिछले तीन साल से बिल ही जारी नहीं किया गया था।

जानकारी के अनुसार बहादराबाद निवासी नरेश वर्मा ने करीब तीन वर्ष पहले अपने घर पर सोलर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया था। इसके बाद से नियमित बिजली बिल आना बंद हो गया। उपभोक्ता का कहना है कि उन्होंने कई बार ऊर्जा निगम कार्यालय जाकर मौखिक और लिखित रूप से बिल भेजने का अनुरोध किया, ताकि भविष्य में बकाया की स्थिति न बने, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

सोमवार को जब ऊर्जा निगम की टीम करीब 60 हजार रुपये बकाया बताकर कनेक्शन काटने पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। उपभोक्ता ने बकाया जमा करने के लिए दो दिन का समय मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *