देहरादून से ऊखीमठ-चौपता के लिए रोडवेज बस शुरू, जानिए रवाना होने का समय

0
UttarakhandRoadways-1

Uttarakhand Roadways | Ukhimath Bus Service |Dehradun Transport : केदारनाथ जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून से रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ-चौपता के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। अब यात्रियों को इस रूट पर सफर के लिए बस की सुविधा मिलेगी।

रविवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मसूरी बस अड्डे से बस को रवाना कर सेवा का उद्घाटन किया। तय समय के मुताबिक, देहरादून के मसूरी बस अड्डे से बस सुबह 6:15 बजे चलेगी। वहीं, ऊखीमठ-चौपता से देहरादून के लिए बस सुबह 6 बजे रवाना होगी।

बस सेवा शुरू होने पर विधायक आशा नौटियाल ने उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के देहरादून मंडल अध्यक्ष मुकेश नैथानी ने भी बस के नियमित संचालन की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान 60 वर्ष की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने से जुड़ा मामला भी उठाया गया। विधायक को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा गया। बताया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की थी….लेकिन इसका नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है।

कार्यक्रम में रोडवेज महाप्रबंधक क्रांति सिंह, ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन सहित चित्रलेखा, देवेंद्र सिंह और विपिन बिजल्वाण समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed