शहर की सड़कों को खोद दिया… अब सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई ने दी डेडलाइन !

हल्द्वानी: शहर की विभिन्न सड़कों पर लंबे समय से चल रहे खुदाई कार्य और उनके समय पर पुनर्स्थापन न होने की समस्या को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई और नगर आयुक्त ने इस मुद्दे पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की, जिसमें शहरवासियों को हो रही परेशानियों पर गंभीर चिंता जताई गई।

बैठक में UUSDA, लोक निर्माण विभाग (PWD), यूपीसीएल, सिंचाई विभाग, जल संस्थान तथा जमरानी परियोजना से जुड़े अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी खुदी हुई सड़कों को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि विभाग आपसी समन्वय बनाकर तय समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *