खराब मौसम भी नहीं रोक सका CM धामी का सफर, हेली छोड़ सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे

0
CM-Pushkar-Singh-Dhami

CM Dhami | Champawat Visit | Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत दौरे के दौरान खराब मौसम के कारण उनके कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। धूरा हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी। इसके बाद मुख्यमंत्री टनकपुर स्टेडियम हेलीपैड पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए धूरा के रामलीला मैदान में आयोजित सशक्त बहना उत्सव के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री का धूरा में महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम पहले से तय था। मौसम खराब होने के कारण हवाई मार्ग से सीधे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना संभव नहीं हुआ…इसलिए सड़क मार्ग का सहारा लिया गया।

सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पाद तैयार कर रही हैं…और आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाए। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

रुद्रपुर में विद्यार्थियों से किया संवाद

चंपावत रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर जिले के विभिन्न स्कूलों से करीब 800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्यावरण, पलायन, तकनीक और स्टार्टअप समेत कई विषयों पर सुझाव लिए।

बच्चों से भी मिले CM धामी

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री का बच्चों के साथ सहज अंदाज देखने को मिला। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनसे हाथ मिलाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटी। कुछ बच्चों ने उन्हें राखी भी बांधी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के तहत अपने विचार और निबंध प्रस्तुत किए।

युवाओं से मांगा विकसित उत्तराखंड का विजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के भविष्य को बेहतर बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकार चाहती है कि विद्यार्थी अपने विचारों और सुझावों के जरिए प्रदेश के विकास में भागीदारी करें।

उन्होंने छात्रों से रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, पर्यटन, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और पलायन जैसे मुद्दों पर सुझाव लिए। मुख्यमंत्री के अनुसार, विद्यार्थियों और युवाओं के सुझावों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed