News18 उत्तराखंड के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अनुपम त्रिवेदी जी की माताजी, स्वर्गीय गीता त्रिवेदी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस दुःखद अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हरीश रावत जी ने गहरा शोक व्यक्त किया।
हरीश रावत जी ने देहरादून स्थित त्रिवेदी परिवार के आवास पर पहुँचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की। उन्होंने दिवंगत माताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर हरीश रावत जी ने कहा कि “माता-पिता का साया उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है। यह दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।”
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा अनुपम त्रिवेदी जी और उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
आपको बता दें अनुपम त्रिवेदी उत्तराखंड के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित पत्रकार हैं। वे पिछले लगभग दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और News18 के टीवी एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। राजनीति, शासन-प्रशासन, पर्यावरण और हिमालयी राज्य से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ और निष्पक्ष पत्रकारिता को व्यापक सम्मान प्राप्त है।
इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड का संपूर्ण पत्रकार जगत और समाज त्रिवेदी परिवार के साथ खड़ा है।















Leave a Reply