मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान, इन 5 जिलों में बारिश तो ऊंचाई पर होगी बर्फबारी

0
weather-update

Uttarakhand Weather | Rain Alert | Snowfall Forecast : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज इन पांच जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी छा सकता है। राजधानी देहरादून में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है हालांकि आसमान में हल्का प्रदूषण दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 और 12 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पहाड़ी इलाकों की घाटियों में सुबह और शाम के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

दो दिन मौसम शुष्क रहने के बाद 13 और 14 नवंबर को एक बार फिर पर्वतीय जिलों में मौसम बदल सकता है। इन दोनों दिनों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है।

वहीं 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यानी आने वाले दिनों में पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *