कालाढूंगी में सुरेश भट्ट ने संभाला जनसंपर्क का मोर्चा, 2027 चुनाव को लेकर लोगों से की ये अपील

0
SureshBhatt-1

BJP | Suresh Bhatt | Kaladhungi : उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के खनायत धड़ा (बैलपड़ाव) में दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की।

जनसंपर्क के दौरान सुरेश भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार विकास तथा जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही हैं। सरकार की कोशिश है कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

सुरेश भट्ट ने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए लोगों से उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से भाजपा वर्ष 2027 में भी सरकार बनाएगी और जीत की हैट्रिक लगाएगी।

इस दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार साझा किए गए।

कार्यक्रम में तारा सिंह खनायत, गोविंद सिंह खनायत, जीत सिंह खनायत, पारस बेलवाल, पूरन सिंह खनायत, रमेश नाथ गोस्वामी, दीपक तिवारी, लोकेश आर्य, रेखा गोस्वामी, लता खनायत, उषा खनायत, हेमा जोशी और हेमा गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *