उत्तराखंड में ट्रैकिंग का प्लान है तो पहले पढ़ लें ये खबर, सभी ट्रैक रूटों पर रोक

0
TrekkingBan

Uttarkashi | Heavy Snowfall | Trekking Ban : उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग करने वालों के लिए मुश्किल बढ़ गई है। गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में मौसम खराब होने और भारी हिमपात के कारण कई ट्रैक रूट जोखिमपूर्ण हो गए हैं। इसे देखते हुए पार्क प्रशासन ने गौमुख-तपोवन, केदारताल और गरतांग गली समेत पार्क क्षेत्र के सभी ट्रैक रूटों पर अग्रिम आदेश तक आवाजाही रोक दी है।

प्रशासन के मुताबिक 26 और 27 सितंबर को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश के साथ भारी बर्फबारी हुई। इसके बाद गंगोत्री-गौमुख-तपोवन, केदारताल, गरतांग गली समेत कई ट्रैक मार्गों की स्थिति सुरक्षित नहीं रह गई है।

भारी बर्फबारी के कारण रास्तों पर बर्फ जमने और फिसलन बढ़ने की आशंका है। कई जगह मार्ग बाधित होने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे मौसम में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के दौरान दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पार्क प्रशासन ने प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

पार्क प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय पर्यटकों, ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अब इन क्षेत्रों में ट्रैकिंग के लिए जाने वाले लोगों को अगले आदेश तक अनुमति नहीं मिलेगी।

मौसम सामान्य होने और ट्रैक रूटों की स्थिति सुरक्षित पाए जाने के बाद ही आगे की व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *