नैनीताल में बारिश का दौर जारी, जिले में कुल 14 सड़कें हो गई हैं बंद !
Haldwani: Rain: Nainita: Alert: Uttarakhand: जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम, क्षति और राहत कार्यों को लेकर दैनिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में हल्द्वानी में सर्वाधिक 33 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि नैनीताल में 27 मिमी बारिश हुई। कोश्याकुटोली में 28 मिमी, कालाढूंगी में 19 मिमी, बेतालघाट में 8.5 मिमी और रामनगर में 4.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लालकुआं में बारिश दर्ज नहीं हुई।

बारिश के चलते जिले में 14 मार्ग बाधित हुए हैं। इनमें ज्योलीकोट-क्वारब क्षेत्र, गार्जिया-बेतालघाट-खैरना, कालाढूंगी-नैनीताल, पदमपुरी-कैंचीधाम समेत विभिन्न ग्रामीण और पीएमजीएसवाई मार्ग शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सभी प्रभावित मार्गों को 26 सितंबर को खोलने के लिए संबंधित विभागों की ओर से काम किया जा रहा है।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट में विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था को सामान्य बताया गया है। वहीं, जिले में नालों की स्थिति भी सामान्य दर्ज की गई है और फिलहाल किसी अतिरिक्त राहत एवं बचाव कार्रवाई की जरूरत नहीं बताई गई है।प्रशासन की ओर से बारिश और संवेदनशील मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के साथ प्रभावित सड़कों को जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है।