नैनीताल वालों के लिए जरूरी खबर! कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जानिए क्यों लिया गया फैसला

0
SchoolHoliday-1

Nanda Devi Festival | Nainital | School Holiday : नैनीताल में ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 23 सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन कार्यक्रम के चलते नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एक दिन के अवकाश का आदेश जारी किया है।

23 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

नंदा देवी महोत्सव का बुधवार 23 सितंबर को विधिवत समापन होगा। इस दौरान मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक परंपराओं के अनुसार डोला विसर्जन का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

महोत्सव के समापन पर नैनीताल में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है। इसके चलते शहर में यातायात का दबाव बढ़ सकता है।

स्कूल-कॉलेजों में रहेगा अवकाश

प्रशासन ने इसी को देखते हुए नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ महाविद्यालयों में 23 सितंबर को अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन का कहना है कि इससे छात्र-छात्राओं को आने-जाने में होने वाली परेशानी से बचाया जा सकेगा और महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने में मदद मिलेगी।

आदेश का पालन कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश के आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

प्रशासन की ओर से महोत्सव के समापन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *