उत्तराखंड : जनसमस्याओं पर चल रही थी बैठक, मोबाइल में ‘ताश’ खेलते दिखे अफसर

0
DistrictPanchayatMeeting

Pauri Garhwal | District Panchayat Meeting | Tourism Officer : जिला पंचायत की बैठक में जहां जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रख रहे थे….वहीं इसी दौरान एक अधिकारी के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी की कार्यशैली और बैठक के प्रति गंभीरता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत की बैठक में सदस्य सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दे उठा रहे थे। इसी दौरान जिला पर्यटन अधिकारी मोबाइल फोन पर ताश का गेम खेलते हुए नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

जिला पंचायत सदस्य पूनम कैंतुरा ने अधिकारी के इस रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिला पंचायत जैसी महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों को जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पूनम कैंतुरा का कहना है कि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होना जरूरी है….ताकि भविष्य में अधिकारी महत्वपूर्ण बैठकों के दौरान जनसमस्याओं और जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से लें।

वही मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने मामले की जानकारी मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जिला पर्यटन अधिकारी मोबाइल पर गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं। बैठक के दौरान इस तरह मोबाइल का इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

सीडीओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद संबंधित अधिकारी के खिलाफ क्या कदम उठाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed