Good News: नैनीताल में बैंक में निकली बंपर भर्तियां, ऑनलाइन आवेदन शुरू

NainitalBankRecruitment2025 : BankJobs : ClerkPO : SpecialistOfficer : UttarakhandJobs : BankingCareer : ApplyOnline : बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नैनीताल बैंक ने कुल 185 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें क्लर्क (CSA), प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) जैसे पद शामिल हैं।

वैकेंसी विवरण:

CSA/क्लर्क – 71 पद

PO स्केल-I (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) – 87 पद

SO स्केल-II – 27 पद (जैसे मैनेजर-IT 15, मैनेजर-CA 5, मैनेजर-लॉ 2, मैनेजर-रिस्क 2, सिक्योरिटी ऑफिसर 3)

योग्यता और आयु सीमा:

CSA: ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन 50-60% अंकों के साथ

PO/SO: ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन + प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन

उम्र CSA & PO: 21-32 साल, मैनेजर IT/रिस्क: 21-35 साल, मैनेजर CA/लॉ: 21-40 साल, सिक्योरिटी ऑफिसर: 21-45 साल

आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) के लिए नियमानुसार छूट

सैलरी और भत्ते:

CSA: 24,050 – 64,480 रुपये

PO/स्केल-I: 48,480 – 85,920 रुपये

SO/स्केल-II: 64,820 – 93,960 रुपये

साथ ही DA, HRA, मेडिकल, ट्रैवल अलाउंस, पेंशन आदि

आवेदन प्रक्रिया:

आवेदन शुरू: 12 दिसंबर 2025

आवेदन अंतिम तिथि: 1 जनवरी 2026

आवेदन शुल्क: CSA – 1000 रुपये, PO/SO – 1500 रुपये

आवेदन ऑनलाइन: nainitalbank.bank.in (Recruitment/Career सेक्शन में जाकर)

चयन प्रक्रिया:

ऑनलाइन परीक्षा (Tentative): 18 जनवरी 2026

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस

फाइनल सेलेक्शन और इंटरव्यू (यदि आवश्यक)

नैनीताल बैंक की यह भर्ती उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की 176 ब्रांचेस के लिए है।