16 फरवरी, 2026 को प्रस्तावित ‘राजभवन घेराव’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधानसभा धर्मपुर में एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सहभागिता की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। हरीश रावत ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि जनभावनाओं को लोकतांत्रिक ढंग से अभिव्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 16 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व रैली संयोजक प्रीतम सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पूर्व पार्षद हरिप्रसाद भट्ट ने किया।
बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि राजभवन घेराव के माध्यम से जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
हरीश रावत ने कहा यह संघर्ष किसी दल का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, न्याय और भविष्य का संघर्ष है।
राजभवन से लेकर दिल्ली तक — जनता की आवाज गूंजेगी।
16 फरवरी के ‘राजभवन घेराव’ की तैयारी तेज, धर्मपुर में हुई अहम बैठक















Leave a Reply