CharDhamYatra : OnlineRegistration : UttarakhandNews : RishikeshNews : TourismUpdate : TravelNews : चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर शुल्क देना होगा। शुल्क की राशि तय करने के लिए अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। पंजीकरण प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होने की संभावना है।
ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में सोमवार को होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन, संयुक्त रोटेशन और डंडी-कंडी संचालकों के साथ आयोजित बैठक में आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने यह जानकारी दी।
फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए उठाया कदम
बैठक के दौरान होटल संचालकों ने कहा कि कई बार ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले यात्री यात्रा पर नहीं पहुंचते…जिससे फर्जी पंजीकरण की समस्या सामने आती है। इसके कारण वास्तविक यात्रियों को पंजीकरण मिलने में परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर न्यूनतम शुल्क लगाने का सुझाव दिया गया।
आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि समिति की संस्तुति मिलते ही एक-दो दिन के भीतर आवश्यक निर्णय लेकर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
पंजीकरण अनिवार्य, यात्रियों की संख्या पर नहीं होगी सीमा
होटल एसोसिएशन की मांग पर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या सीमित नहीं की जाएगी…लेकिन पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि शुल्क लागू करने का उद्देश्य केवल फर्जी पंजीकरण पर रोक लगाना और व्यवस्था को सुचारु बनाना है।
The post इस बार चारधाम में अब ऑनलाइन पंजीकरण पर शुल्क लगेगा appeared first on News Uttarakhandki.






Leave a Reply